रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ महिलाओं का सम्मान

Mar 08, 2026 05:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं ने प्रदर्शन किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। लोकगीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों और योगदान को उजागर किया गया। कई प्रमुख व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और महिलाओं को प्रेरित किया।

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ महिलाओं का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्लॉक में कई जगह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। साथ ही विभिन्न कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान हुआ। मासी, भटकोट, बैराडठेश्वर मंदिर परिसर में महिला दिवस पर कार्यक्रम हुए। समूहों, नगर पंचायत वार्डों की महिलाओं ने सरस्वती वंदना दैण है जाये मां सरस्वती, नृत्य नाटिका शक्ति का नाम ही नारी है आदि प्रस्तुत किए। लोकगीत, नृत्य, नाटक आदि से महिलाओं के अधिकारों, कर्तव्यों को बताया। वक्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान, त्याग, संघर्ष को याद किया गया। महिलाओं को मान-सम्मान के साथ समाज, सियासत और आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रही महिलाओं और अतिथियों का सम्मान किया गया।अलग-अलग स्थानों में हुए समारोह में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, डीएफओ सुनील पंत, नपं अध्यक्ष रेवती गिरी गोस्वामी, ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी, जिपं सदस्य किरन नेगी, हर्षिता वर्मा, पूर्व विधायक महेश नेगी, पुष्पेश त्रिपाठी, जितेन्द्र बंगारी, ममता भट्ट, लीला संगेला, गोपाल गिरी गोस्वामी, आशुतोष शाही, गोपाल मासीवाल, सुंदरलाल, नंदकिशोर, गणेश जोशी, भावना पालीवाल, सोनी तिवारी, तनुजा बिष्ट आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।