ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाछात्र- छात्राओं को दी पर्यावरण संरक्षण की जानकारी

छात्र- छात्राओं को दी पर्यावरण संरक्षण की जानकारी

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज धौलछीना में एक दिवसीय बालिका अभिप्रेरण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शानदार कार्य करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की...

छात्र- छात्राओं को दी पर्यावरण संरक्षण की जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाTue, 12 Dec 2017 04:55 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज धौलछीना में एक दिवसीय बालिका अभिप्रेरण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शानदार कार्य करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य दया राम ने की। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत चल रहे एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रधानाचार्य दया राम ने छात्राओं को कन्या भ्रूण हत्या, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य तथा बालिका शिक्षा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग की तारा चम्याल ने बालिकाओं में किशोरावस्था में होने वाले मनोवैज्ञानिक परिवर्तनों के बारे मे जानकारी दी। विद्यालय की शिक्षिका नीमा जड़ौत ने बालिकाओं के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की बात कही। शिक्षिका दुर्गा भट्ट ने महिलाओं के अधिकार तथा महिला कानून के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। अधिकतम उपस्थिति के लिए रोशनी बोरा एवं बोर्ड परीक्षा में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने पर हिमानी आर्या, उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान किरन महरा, भगवती सिजवाली, डीएस चम्याल, जितेन्द्र महरा, अशोक बनकोटी, पूरन सिंह महरा, रेवती महरा, बिमलेश आर्या, नन्दन भाकुनी, आर के गौतम, चन्द्रप्रकाश , शान्ति टम्टा, दीप्ती जोशी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें