विश्व जुजित्सु में रानीखेत की प्रज्ञा ने जीता कांस्य

Nov 07, 2025 11:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share Share
Follow Us on

विश्व चैंपियनशिप में पदक जीत बढ़ाया उत्तराखंड का मान विश्व चैंपियनशिप में पदक जीत बढ़ाया उत्तराखंड का मान विश्व चैंपियनशिप में पदक जीत बढ़ाया उत्तराखं

विश्व जुजित्सु में रानीखेत की प्रज्ञा ने जीता कांस्य

रानीखेत, संवाददाता। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक से सात नवंबर तक चली विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रानीखेत की खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी ने कांस्य पदक जीत लिया। भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल चार पदक जीते हैं। जुजित्सु एसोसियेशन ऑफ इंडिया के निदेशक प्रशासन सतीश जोशी ने बताया कि विश्व चैंपियनशिप में पदक जीत प्रज्ञा उत्तराखंड की पहली महिला पदक विजेता खिलाड़ी बन गई है। उन्होंने 70 किग्रा भार वर्ग में प्रतिभाग किया। सतीश जोशी ने बताया की भारत ने इस चैंपियनशिप में दो रजत एवं दो कांस्य पदक सहित कुल 4 पदक जीते हैं।

यहां आबकारी निवासी प्रज्ञा जोशी कई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वह 22 वर्षों से मशाल आर्ट खेलों से जुड़ी हैं। पांचवें एशियन बीच गेम्स-2016 में भी जुजित्सु खेल में भारत देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। प्रज्ञा कराटे खेल की भी एशियन पदक विजेता खिलाड़ी रही हैं। प्रज्ञा ने जीत का श्रेय कोच सतीश जोशी और जुजित्सु के अध्यक्ष विनय जोशी व अपने परिजनों को दिया है। प्रज्ञा जोशी की उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, सांसद अजय टम्टा आदि ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;