निवर्तमान पालिकाध्यक्ष कल्पना ने कांग्रेस से ठोका दावा
पिछली बार निर्दलीय जीतने वाली कल्पना देवी ने इस बार कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश बोरा और पूर्व सभासद अरुण रावत ने भी अपनी उम्मीदवारी जताई।...

पिछली बार निर्दलीय जीत दर्ज करने वाली निवर्तमान पालिकाध्यक्ष कल्पना देवी ने इस बार कांग्रेस पार्टी से दावेदारी पेश की है। बुधवार को हुई बैठक में कल्पना के अलावा व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश बोरा, पूर्व सभासद अरुण रावत और सतीश नेगी (सेंटी) ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। पिछली बार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल कर चुकी कल्पना देवी ने इस बार कांग्रेस से दावेदारी कर मुकाबले को रोचक बना दिया है। पर्यवेक्षक के तौर पर यहां पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक किरौला ने कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता की। निकाय चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान अध्यक्ष पद पर चार लोगों ने दावेदारी जताई। सभासद पदों के लिए भी कई नाम सामने आए। बैठक में सुंदर सिंह कुवार्बी, कुलदीप कुमार, नेहा महारा, मनमोहन बिष्ट सहित तमाम लोग मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष दीपक किरौला ने बताया कि दावेदारों की सूची हाईकमान को भेजी जाएगी। हाईकमान ही नाम की घोषणा करेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।