अल्मोड़ा के हजारों लोगों ने लिया क्षेत्र की उन्नति का संकल्प

अल्मोड़ा के हजारों लोगों ने लिया क्षेत्र की उन्नति का संकल्प

संक्षेप:

शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यालयों और स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया। हजारों लोगों ने क्षेत्र की उन्नति और देश के विकास के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया। कलेक्ट्रेट प्रांगण...

Aug 16, 2025 10:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

जिले भर में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यालयों, स्कूलों आदि जगहों पर झंडारोहरण किया गया। जिले के हजारों लोगों ने क्षेत्र की उन्नति व देश के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर नगर में स्कूली बच्चों व अन्य की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। कलेक्ट्रेट प्रांगण में डीएम आलोक कुमार पांडेय ने ध्वजारोहरण किया। यहां दर्जाधारी गंगा बिष्ट, सीडीओ रामजीशरण शर्मा, एडीएम सीएस मर्तोलिया, एसडीएम सदर संजय कुमार, मुख्य कोषाधिकारी पूजा नेगी, डीडीएमओ विनीत पाल, अध्यक्ष बार एसोसिएशन महेश परिहार आदि रहे। पुलिस लाइन में एसएसपी देवेंद्र पींचा, एडिशनल एसपी हरबंस सिंह ने कोतवाली रानीखेत, सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी ने पुलिस कार्यालय, सीओ रानीखेत विमल प्रसाद ने द्वाराहाट थाने में ध्वजारोहण किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एसएसजे विवि में कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, बीएसएनएल मुख्यालय में उपमहाप्रबंधक एनएस रावत, डाक विभाग में डाकमंडल अधीक्षक जेसी बोरा, मानसखंड विज्ञान केंद्र में प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने ध्वजारोहण किया। व्यापारियों की ओर से चौक बाजार में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। एसएसबी की ओर से रैमजे में पाइप व बैंड ड्रम की प्रस्तुति दी गई। पूर्व सैनिक लीग कार्यालय, पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से नंदा देवी, प्राथमिक विद्यालय खाली भेटुली व उच्च प्राथमिक विद्यालय भेटुली, राइंका बसर, राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, राइंका कमलेश्वर, शिशु मंदिर जीवनधाम आदि में भी स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम हुए। वहीं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने भी गांधी पार्क में स्वतंत्रता दिवस मनाया।