Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsIllegal Liquor Seized in Kunheel Village Tehsildar Raids Home of Suspect
तहसीलदार ने शराब के साथ ग्रामीण को दबोचा
कुन्हील गांव में तहसीलदार आबिद अली ने शराब तस्करी की सूचना पर छापेमारी की। आरोपी हीरा सिंह के घर से 3.5 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। तहसीलदार ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली थी। आरोपी का चालान...
Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाThu, 18 Sep 2025 11:54 AM

सल्ट। भिकियासैंन तहसील के अंतर्गत कुनहील गांव में तहसीलदार आबिद अली शराब तस्करी की सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान आरोपी हीरा सिंह के घर से साढ़े तीन पेटी अवैध शराब बरामद की। तहसीलदार ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुनहील गांव में हीरा सिंह के घर पर अवैध शराब है। सूचना के आधार पर ही छापेमारी की गई थी। आरोपी का चालान काटकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। टीम में होमगार्ड विजय, पीआरडी प्रेमचंद्र, नन्द किशोर, वाहन चालक प्रवीन सलाल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




