अभियान का ब्लाक प्रमुख ने किया शुभारंभ
Mar 15, 2026 03:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी वैक्सीन अभियान का शुभारंभ किया गया। यह वैक्सीन 14 से 15 आयु वर्ग की बालिकाओं को अगले तीन माह तक लगाई जाएगी। वैक्सीनेशन के लिए आधार कार्ड और आधार लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य हैं। इस मौके पर कई डॉक्टर मौजूद थे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यवाहक ब्लाक प्रमुख दिगम्बर सिंह ने एचपीवी वैक्सीन अभियान का शुभारंभ किया। यह वैक्सीन 14 से 15 आयु वर्ग की बालिकाओं को लगनी है। जो सीएचसी में अगामी तीन माह तक लगायी जाएगी। वैक्सीन लगाने के लिए आधार कार्ड व आधार लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य है। यहां प्रभारी डॉ अमजद खान, डॉ मेघा टम्टा, डॉ शुभम,जयंती जोशी, दीपा मावड़ी, कविता आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


