होमगार्ड ने वापस लौटाया कीमती मोबाइल

Feb 23, 2026 04:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

यातायात ड्यूटी में तैनात होमगार्ड मनोज कुमार ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक कीमती मोबाइल फोन वापस किया। ड्यूटी के दौरान माल रोड पर फोन मिलने के बाद उन्होंने फोन के मालिक का पता लगाया और उसे फोन वापस लौटाया। मोबाइल के मालिक ने होमगार्ड का आभार व्यक्त किया।

होमगार्ड ने वापस लौटाया कीमती मोबाइल

यातायात ड्यूटी में तैनात होमगार्ड ने ईमानदारी का परिचय दिया है। पुलिस के मुताबिक होमगार्ड मनोज कुमार को ड्यूटी के दौरान माल रोड पर कीमती मोबाइल फोन मिला। आसपास पूछताछ में फोन स्वामी का पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने फोन नबंर से जानकारी जुटाई। पुष्टि होने पर उन्होंने मोबाइल स्वामी को बुलाकर फोन वापस किया। मोबाइल स्वामी ने होमगार्ड का आभार जताया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।