पुलिस लाइन में होलिका दहन हुआ
Mar 03, 2026 10:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में रविवार रात होलिका दहन का आयोजन हुआ। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने परिवार के साथ पूजा अर्चना की। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली मनाई। महिलाओं ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कई प्रमुख अधिकारी भी मौजूद थे।
अल्मोड़ा। नगर सहित आसपास के हिस्सों में रविवार देर रात होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान लोगों में उत्साह रहा। सोमवार रात पुलिस लाइन में एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने परिवार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद पुलिस अधिकारियों, जवानों और परिवार के सदस्यों ने होली का गायन कर एक दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी। महिलाओं ने शानदार कार्यक्रम पेश किए। यहां सीओ बलवन्त सिंह, सीओ संचार राजीव टम्टा, सीओ अभिसूचना गोपाल दत्त जोशी, प्रतिसार निरीक्षक रमेश चन्द्र, निरीक्षक यातायात दरबान सिंह, कोतवाल अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


