शिव के मन माहीं बसे काशी... की धुन से गूंजे गांव

Mar 02, 2026 04:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share Share
Follow Us on

जिले के कस्बों और गांवों में होली का उत्सव जोर-शोर से मनाया जा रहा है। महिलाएं पारंपरिक गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दे रही हैं। शिव की भक्ति से लेकर लोकप्रिय होली गीतों पर झूमते हुए लोग नजर आ रहे हैं। यूकेडी ने भी होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें पार्टी संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया।

शिव के मन माहीं बसे काशी... की धुन से गूंजे गांव

जिले के कस्बों और गांवों में होली का जोश चरम पर है। गांवों में देर रात तक होली का गायन हो रहा है। वहीं, कस्बों के बाजारों में महिलाओं की मंडली रंग जमा रही है। हवालबाग विकासखंड की ग्रामसभा अथरबनी इन दिनों होली के रंग में पूरी तरह सराबोर है। महिला होल्यारों की प्रस्तुतियों ने विशेष आकर्षण पैदा किया है। शिव के मन माहीं बसे काशी..., सिद्धि को दाता विघ्न विनाशक..., होली खेले गिरजापति नंदन..., जल कैसे भरूं जमुना गहरी..., जोगी आयो शहर में व्यापारी... जैसे पारंपरिक गीतों पर महिलाओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही रंग बरसे..., होली के दिन..., होली खेलें रघुबीरा... जैसे लोकप्रिय गीतों पर भी लोग झूमते नजर आए।

इधर, सल्ट के पैसिया में भाजपा नेता संजय सत्यवली की ओर से होली मिलन हुआ। यहां सांवरिया आयो होली खेलन..., होली खेलन आयो व्योपारी..., कान्हा ने पकड़ा रंग डाला... आदि होली गायन हुआ। मौके पर जिपं सदस्य पुष्पा मुहारी, बालम मुहारी, दिनेश रावत, श्रीशाह, नंदन बोरा, कैलाश तिवारी, विक्रम रावत, विक्रम बिष्ट, गणेश रावत, खेमानंद जोशी, महेंद्र रावत, विनोद ध्यानी, दलबीर पटवाल, मंगल सिंह, सुशीला भंडारी गोयल, पिंकी गहत्यारी, आशा रावत, सूरज रावत, गणेशी देवी, दिनेश पंवार, सूरज रावत थे। इधर, स्याल्दे के विवेकानंद माडर्न हाईस्कूल देघाट में बच्चों ने होली गायन किया। यहां चन्दन मनराल, दिपांशु चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य गिरीश चतुर्वेदी, दीपक चतुर्वेदी आदि थे। चौखुटिया और स्याल्दे में यूकेडी का जनमिलन चौखुटिया। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मां अग्नि बंदे प्रांगण में होली मिलन कार्यक्रम मनाया। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी की मौजूदगी में पार्टी संगठन की मजबूती के लिए गांव चलो अभियान चलाने का निर्णय लिया। यहां ब्लॉक अध्यक्ष भगवत मेहरा, प्रधान संगठन अध्यक्ष भूपाल बौरा, मनोहर संगेला, आनंद किरौला, महेश तडियाल, ललित रावत, श्याम मेहरा, भगवत मेहरा, परमानंद कांडपाल, नरेंद्र मेहरा आदि थे। वहीं, स्याल्दे में भी जनमिलन कार्यक्रम हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।