Higher Education Secretary Inspects Degree College in Dwarahat उच्च शिक्षा सचिव से विषयों की स्वीकृति की मांग, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsHigher Education Secretary Inspects Degree College in Dwarahat

उच्च शिक्षा सचिव से विषयों की स्वीकृति की मांग

द्वाराहाट में उच्च शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया। कॉलेज प्रशासन ने स्नातकोत्तर में अंग्रेजी, हिन्दी और अर्थशास्त्र विषयों की स्वीकृति का अनुरोध किया। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाWed, 17 Sep 2025 11:27 AM
share Share
Follow Us on
उच्च शिक्षा सचिव से विषयों की स्वीकृति की मांग

द्वाराहाट। उच्च शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने मंगलवार को डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान कॉलेज प्रशासन ने उनके समक्ष स्नातकोत्तर में अंग्रेजी, हिन्दी और अर्थशास्त्र जैसे विषयों की स्वीकृति का आग्रह रखा। उन्होंने विज्ञान संकाय के रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं जंतु विज्ञान विभागों और प्रयोगशालाओं का अवलोकन करते हुए विभागाध्यक्षों से चर्चा की। प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने सचिव को महाविद्यालय में संचालित संकायों, विद्यार्थियों की संख्या और पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। डॉ. भावना पंत डॉ. प्रणवीर प्रताप, डॉ. रिजवाना तबस्सुम, डॉ. भूपेन्द्र कुमार और भगवती प्रसाद बहुगुणा ने वर्तमान शिक्षण कार्य एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रस्तुतीकरण दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।