Almora News: अल्मोड़ा में मूसलाधार बारिश, 12 सड़कें रहीं बंद

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा में शनिवार को सुबह राहत के बाद मूसलाधार बारिश ने नगर की सड़कों को पानी से भर दिया। बारिश से 12 ग्रामीण सड़कों पर मलबा आने से आवाजाही बाधित हुई। लोग तेज बारिश के कारण डरते रहे, और बाजार में सन्नाटा छा गया। अल्मोड़ा का तापमान अधिकतम 26 और न्यूनतम 20 डिग्री रहा।

Almora News: अल्मोड़ा में मूसलाधार बारिश, 12 सड़कें रहीं बंद

Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह राहत के बाद अपराह्न में मूसलाधार बारिश हुई। इससे नगर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। नालियों पानी उफान पर आ गया। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों की 12 सड़कों पर मलबा आदि आने से आवाजाही बाधित रही। नगर के साथ ही अन्य क्षेत्रों में शनिवार को सुबह कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ते-चढ़ते हल्के बादलों के साथ धूप भी दिखाई दी। लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदलना शुरू किया। करीब तीन बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में नगर की सड़कें पानी की लहर में तब्दील हो गईं।

नाले उफान पर आ गए। इससे आवाजाही करने वाले लोगों को भीगकर गंतव्य पहुंचना पड़ा। वहीं तेज बारिश के बीच लोग डरे सहमे रहे। काफी देर तक हुई बारिश ने बाजार में सन्नाटा पसार दिया। लोगों का कहना था कि इतनी तेज बारिश इससे पहले काफी कम देखी गई। वहीं, बारिश से हुए भूस्खलन से ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली 12 सड़कें बंद रहीं। इससे लोगों को मुख्यालयों से संपर्क कट गया। वहीं, रामगंगा, कोसी सहित अन्य नदियां उफान पर आ गईं। बारिश के बीच शनिवार को नगर का आधिकत तापमान 26 तो न्यूनतम 20 डिग्री रिकार्ड किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़अल्मोड़ाAlmora News: अल्मोड़ा में मूसलाधार बारिश, 12 सड़कें रहीं बंद