ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ास्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह ने बेस में भर्ती मरीजों का जाना हाल

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह ने बेस में भर्ती मरीजों का जाना हाल

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मरीजों को मुलाकात कर अस्पताल से मिल रही...

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह ने बेस में भर्ती मरीजों का जाना हाल
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSat, 28 May 2022 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

अल्मोड़ा, संवाददाता। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मरीजों से मुलाकात कर अस्पताल से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों को उचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अल्मोड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध चितई गोल्ज्यू मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर में आने वाले श्रद्वालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक, संस्कृति पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी धार्मिक स्थलों को सर्किट के रूप में विकसित करने का काम कर रही है। इसके बाद मंत्री ने बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल पहुंचे मरीजों, वार्ड में भर्ती मरीजों से अस्पताल से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मरीजों को अस्पताल में हर सुविधा दी जाए। यहां दीपा रावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, बलवंत मनवाल, पुष्कर सिंह पोखरिया, विनीत बिष्ट, दर्शन बिष्ट, सीएमओ डा. आरसी पंत, बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गढ़कोटी, डॉ. अनिल पांडे आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें