ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाअधिक व्यवसाए करने वाले समूह सम्मानित

अधिक व्यवसाए करने वाले समूह सम्मानित

संगम आजीविका स्वायत सहकारिता फलसीमा की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 29, 86, 75 का टर्नओवर किया गया। वहीं आजीविका...

अधिक व्यवसाए करने वाले समूह सम्मानित
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाTue, 01 Nov 2022 12:00 PM
ऐप पर पढ़ें

अल्मोड़ा, संवाददाता। संगम आजीविका स्वायत सहकारिता फलसीमा की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 29, 86, 75 का टर्नओवर किया गया। वहीं आजीविका को 66,355 का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया।

बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि परियोजना अधिकारी इंद्रा फर्त्याल ने किया। इस मौके सहकारिता के साथ अधिक व्यवसाय किए जाने वाले समूहों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पहले स्थान पर रोशनी उत्पादक समूह फलसीमा, दूसरे स्थान पर चांद उत्पादक समूह बिंतोला, तीसरे स्थान पर उजाला उत्पादक समूह रहा। बैठक में आजीविका जिला सहायक प्रबंधक राजेश मटपाल, संदीप सिंह, आजीविका समन्वयक कमला जोशी, रिंकी बिष्ट, अध्यक्ष मंजू बिष्ट, अर्जुन सिंह बिष्ट समेत कई समूह सदस्य मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े