अधिक व्यवसाय करने वाले समूह सम्मानित
अधिक व्यवसाए करने वाले समूह सम्मानित। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि परियोजना अधिकारी इंद्रा फर्त्याल ने किया। पहले स्थान पर रोशनी उत्पादक समूह...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाTue, 01 Nov 2022 03:30 PM
ऐप पर पढ़ें
अल्मोड़ा। संगम आजीविका स्वायत्त सहकारिता फलसीमा की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 29, 86, 75 का टर्नओवर किया गया। वहीं आजीविका को 66,355 का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि परियोजना अधिकारी इंद्रा फर्त्याल ने किया। पहले स्थान पर रोशनी उत्पादक समूह फलसीमा, दूसरे स्थान पर चांद उत्पादक समूह बिंतोला, तीसरे स्थान पर उजाला उत्पादक समूह रहा। बैठक में राजेश मठपाल, संदीप सिंह, कमला जोशी, रिंकी बिष्ट, मंजू बिष्ट, अर्जुन सिंह बिष्ट समेत कई समूह सदस्य मौजूद रहे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
