सोबन सिंह जीना परिसर में छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए शिकायत निवारण केंद्र स्थापित कर दिया है। अब छात्रों की अपनी विभिन्न समस्याओं के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। छात्र-छात्राएं परिसर में किसी समस्या के लिए के लिए शिकायत निवारण केंद्र में अपनी समस्या रख सकते हैं। जिसका कॉलेज प्रशासन की ओर से तुंरत निस्तारण किया जाएगा। गौरतलब है कि बीते दिनों छात्रनेताओं ने छात्रों को प्रवेश समेत अन्य कार्यों में आ रही दिक्कतों के चलते परिसर में शिकायत निवारण केंद्र की स्थापना करने की मांग की थी। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर छात्रों को कार्यों को बेवजह इधर-उधर दौड़ाने का आरोप लगाया था। मांगों को लेकर छात्रनेताओं की कॉलेज प्रशासन के साथ कई बार गहमागहमी भी हुई। हालांकि अब कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्रों की मांगों को मानते हुए परिसर में शिकायत निवारण केंद्र खोल दिया है।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. जया उप्रेती ने बताया कि इस केंद्र से छात्रों की समस्याओं का निवारण होगा। प्रवेश समेत विभिन्न समस्याओं के लिए छात्र केंद्र में शिकायत कर सकते है। बताया कि लिखित शिकायतों का भी निस्तारण किया जाएगा।