रामलीला में सीता स्वयंवर का मंचन
Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
बगवालीपोखर में आयोजित रामलीला का मंचन दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सीता स्वयंवर, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, राम जानकी विवाह जैसे दृश्यों ने रचा जादू। राजाओं की हास्य कर्णिकाएं और लक्ष्मण परशुराम संवाद ने सभी को मोहित किया।
संजय मठपाल, द्वाराहाट। बग्वालीपोखर में तीसरे दिन हुई रामलीला में सीता स्वयंवर, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, राम जानकी विवाह आदि के दृश्यों का शानदार मंचन हुआ। स्वयंवर में पहुंचे राजाओं की हास्य कर्णिकाओं की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लक्ष्मण परशुराम संवाद ने सभी का मन मोहा। यहां पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, संरक्षक ललित मोहन पाण्डे, कै बहादुर सिंह, अध्यक्ष मनोहर भण्डारी, अर्जुन बिष्ट, हरी सिंह भण्डारी आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


