फुटबॉल मैदान में सीएम ने खोले पांव, सांसद ने रोके गोल

Dec 23, 2025 11:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share Share
Follow Us on

अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। सीएम पुष्कर धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने खेलों में जुगलबंदी दिखाई। सीएम ने बच्चों के साथ फुटबॉल और बेडमिंटन खेला। उन्होंने एकता बिष्ट को सम्मानित किया और युवाओं से खेलों में भाग लेने की अपील की। ताड़ीखेत में भी बच्चों से संवाद किया।

फुटबॉल मैदान में सीएम ने खोले पांव, सांसद ने रोके गोल

अल्मोड़ा। हेमवती नंदन स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान सीएम पुष्कर धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के बीच गजब की जुगलबंदी दिखी। शुभारंभ के दौरान सीएम ने फुटबॉल पर पांव चलाए। वहीं, सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री गोली के रूप में आगे खड़े हो गए। सीएम के हर शॉट को केंद्रीय राज्य मंत्री ने रोका। इस दौरान दर्शकों और खिलाड़ियों ने तालियों से दोनों की जुगलबंदी की सराहाना की। इसके बाद सीएम बेडमिंटन कोर्ट पहुंच गए। यहां सीएम ने बच्चों के साथ हाथ आजमाए। बच्चों ने भी सीएम के हर शॉट का भरपूर जवाब दिए।

बच्चों के साथ खेलकर सीएम भी उत्साहित नजर आए। वहीं, सीएम ने क्रिकेट में दुनिया भर में अपना नाम कमा चुकीं एकता बिष्ट के अलावा अन्य को सम्मानित किया। सीएम ने युवाओं से कहा कि एकता ने देश ही नहीं विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सभी को एकता से सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे आने का आह्वान किया। --------- ताड़ीखेत में बच्चों के साथ किया संवाद रानीखेत। ताड़ीखेत श्रद्धानंद मैदान में सभा खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ताड़ीखेत स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों के साथ संवाद कायम किया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन के बल पर आगे बढ़ा जा सकता है। पहाड़ के बच्चों में प्रतिभा कूटकूट कर भरी हुई है। उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों को भी सराहा और बच्चों के कई सवालों के जवाब भी दिए। कई बच्चों को सम्मानित किया। इससे पहले उन्होंने ताड़ीखेत के प्रख्यात ग्वल देवता मंदिर जाकर पूजा अर्चना भी की। उनके साथ केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, विधायक डा. नैनवाल, दर्जा मंत्री कैलाश पंत, प्रदीप बिष्ट आदि भी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।