Almora News: रानीखेत में मिठाई की दुकानों से पांच सैंपल लिए

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। त्योहारी सीजन के दौरान मिठाई की दुकानों पर प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। छावनी परिषद और खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट वाले माल को रोकने के लिए औचक निरीक्षण किया। पांच दुकानों से मिठाई के नमूने एकत्र किए गए। अधिकारी दीपिका आर्या ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।

Almora News: रानीखेत में मिठाई की दुकानों से पांच सैंपल लिए

Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। त्योहारी सीजन के मद्देनजर मिठाई की दुकानों पर प्रशासन ने अपनी निगरानी बढ़ा दी है। शनिवार को छावनी परिषद, तहसील प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने कई मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस व्यापक छापेमारी के दौरान टीम ने जांच के लिए मिठाइयों के पांच अलग-अलग नमूने एकत्र किए। शनिवार को एकाएक हुई छापेमारी से लोगों में असमंजस पैदा हो गया। प्रशासनिक कार्रवाई रानीखेत के मुख्य बाजार में त्योहारों के दौरान मिलावटी और घटिया खाद्य सामग्री की बिक्री को रोकने के लिए की गई थी। इस दौरान पांच दुकानों से मिठाई के सेंपल लिए गए।

तहसीलदार दीपिका आर्या ने बताया कि बाजार में उपभोक्ताओं को शुद्ध सामग्री उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभियान में सहायक आयुक्त अल्मोड़ा अनिल मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक चंदन कुमार, नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह अधिकारी, कुवेर सिंह मेहरा और मोहन सिंह लटवाल शामिल थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़अल्मोड़ाAlmora News: रानीखेत में मिठाई की दुकानों से पांच सैंपल लिए