ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ासंत रविदास का मंदिर तोड़े जाने पर सरकार का पुतला फूंका

संत रविदास का मंदिर तोड़े जाने पर सरकार का पुतला फूंका

जिला व नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की ओर से सोमवार को चौघानपाटा में नई दिल्ली में संत रविदास के मंदिर को तोड़े जाने पर केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने...

संत रविदास का मंदिर तोड़े जाने पर सरकार का पुतला फूंका
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाMon, 26 Aug 2019 03:33 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला और नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की ओर से सोमवार को चौघानपाटा में नई दिल्ली में संत रविदास के मंदिर को तोड़े जाने पर केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार ने संत रविदास के मंदिर को तोड़कर लोगों की भावनाओं को कुचलने का काम किया है, जो सरासर धार्मिक भावनाओं पर चोट है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए पंचायतों में आरक्षण को लगातार टालने को गंभीर षडयंत्र बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बार-बार आरक्षण प्रक्रिया को रोककर अपने चहेतों के लिए स्थान बनाने का षड्यंत्र कर रही है। जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करेगी। नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार लगातार दबाव की राजनीति कर सत्ता को हथियाना चाहते हैं। यहां पुतला फूंकने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, दीपा त्रिपाठी, राधा बिष्ट, राधा बंगारी, तारा तिवारी, राजेंद्र बोरा, हर्ष कनवाल, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, रमेश चंद्र कांडपाल, दीवान आर्या, प्रमोद कुमार, चंदन कुमय्या, शरद साह, गौरव वर्मा, आनंद सिंह ऐरी, प्रकाश आर्या, नवीन आर्या, रितिक नयाल, तारा चंद्र जोशी, जितेंद्र अधिकारी, फाकिर खान, कार्तिक साह, राजेंद्र बिष्ट, अंबीराम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें