ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ापर्यावरण मित्रों की हड़ताल से जनता हलकान

पर्यावरण मित्रों की हड़ताल से जनता हलकान

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश स्तरीय कार्य बहिष्कार पांचवें दिन भी जारी...

पर्यावरण मित्रों की हड़ताल से जनता हलकान
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSat, 24 Jul 2021 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश स्तरीय कार्य बहिष्कार पांचवें दिन भी जारी रहा। शनिवार को संघ की स्थानीय ईकाई के अध्यक्ष भजनलाल के नेतृत्व में नगर के सभी स्वच्छता समिति व आउट सोर्सिंग पर्यावरण मित्रों ने कार्य बहिष्कार के साथ नगर पंचायत परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने आंदोलन का राजनीतिकरण करने पर आक्रोश जताया और सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। संगठन के अध्यक्ष भजन लाल ने मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांगें पूरी करने का अनुरोध किया। यहां अध्यक्ष भजनलाल, धनीराम, रवि कुमार चौहान, कल्लन, मोतीलाल, जगदीश, बबीता, शीला, चन्द्रपाल वत्रा, बनवारीलाल, कलुआ, मदन, दीपक, संदीप, सोनू, विक्रम, बलवंत सिंह, विशाल, अजय, विजय, चमन, संजयलाल, दिनेश मशीह, अजय मशीह, परवेज मशीह, सुव्रत सरकार, निमाई मंडल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें