Almora News: गैस रिसाव से धधकी आग में दो मजदूर झुलसे

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

Almora News: धौलादेवी ब्लॉक के दन्या में दो मजदूर रसोई गैस सिलेंडर रिसाव के कारण लगी आग में झुलस गए। उन्हें गंभीर स्थिति में सीएचसी धौलादेवी से हायर सेंटर रेफर किया गया। दोनों मजदूरों को प्राथमिक उपचार दिया गया और स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की। आग लगने से आसपास हड़कंप मच गया।

Almora News: गैस रिसाव से धधकी आग में दो मजदूर झुलसे

Almora News: दन्या। धौलादेवी ब्लॉक के दन्या में दो मजदूर गैस रिसाव से धधकी आग की चपेट में आ गए। दोनों को सीएचसी धौलादेवी लाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक दन्या बाजार में मजदूर मनोज पंत के भवन में किराए पर रहते हैं। मजदूर कमरे में खाना बनाते हैं। सोमवार को रोज की तरह की खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर से रिसाव हो गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग धधक उठी। देखते ही देखते आग ने आसपास बैठे मजदूरों को चपेट में ले लिया। आग धधकने से लोगों में हड़कंप मच गया।

आग की चपेट में आए प्रदीप कुमार पुत्र युगन 35 वर्ष और तुना पुत्र सुभाष चंद्र 24 वर्ष निवासी ग्राम भितोआ बिहार, बैरिया पश्चिमी चम्पारण बिहार घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद 112 में कॉल पर मौके पर पहुंचे होमगार्ड उमेश कांडपाल दोनों को अपनी कार से धौलादेवी अस्पताल ले आए। यहां डॉ चंद्रशेखर बोरा ने बताया दोनों मजदूरों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। आग की चपेट में आने से दोनों काफी झुलस गए हैं। उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।