कूड़ा निस्तारण को बनानी होगी ठोस योजना
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नगर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यशाला में वक्ताओं ने घरों से निकलने वाले कूड़े का स्रोत से ही वर्गीकरण (सोर्स सेगरिगेशन) पर जोर दिया। कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाना...
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नगर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यशाला में वक्ताओं ने घरों से निकलने वाले कूड़े का स्रोत से ही वर्गीकरण (सोर्स सेगरिगेशन) पर जोर दिया। कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यशाला के दूसरे दिन बुधवार को फील्ड विजिट कर अपशिष्ट प्रबंधन देखा जाएगा। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स एंड फीडबैक फाउंडेशन गुड़गांव की ओर से तीन दिवसीय स्वच्छ भारत मिशन एक्सपोजर कार्यशाला का शुभारंभ उप निदेशक शहरी विकास विभाग नीरज जोशी एवं पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने किया। इस मौके पर संचालन करते हुए फीडबैक फाउंडेशन के सीईओ अजय सिन्हा ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता के मुद्दे को उचित महत्व दिया गया है। स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत सरकार ने मिशन जीरो वेस्ट भी अपनाया है। इसका उद्देश्य देश में उत्पन्न ठोस अपशिष्ट का प्रभावी प्रबंधन है। इसके तहत मुख्य जोर रिड्यूस, रियूज और रिसाइकिल पर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ो में नियम 2016 के तहत ट्रेचिंग ग्राउंड का निर्माण नहीं किया जा सकता है। इस मौके पर कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए शहरी विकास विभाग नीजर जोशी ने कुमाऊं के सभी निकायों के महापौर, पालिका अध्यक्ष और सभी अधिशासी अधिकारियों को अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने को कहा। कहा कि निकायों से रोजाना वृहद मात्रा में अपशिष्ट उत्पन्न होता है। उन्होंने स्रोत से ही इसके वर्गीकरण(जैविक-अजैविक) पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कूड़े कचरे के प्रबधन की तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी।