ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ारानीखेत में विसर्जन यात्रा के साथ गणेश महोत्सव संपन्न

रानीखेत में विसर्जन यात्रा के साथ गणेश महोत्सव संपन्न

नगर में गणेश महोत्सव का गुरुवार को विसर्जन यात्रा के साथ समापन हो गया। गाजे-बाजे के साथ निकाली भगवान गणेश की शोभायात्रा में गणपति...

रानीखेत में  विसर्जन यात्रा के साथ गणेश महोत्सव संपन्न
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाThu, 16 Sep 2021 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में गणेश महोत्सव का गुरुवार को विसर्जन यात्रा के साथ समापन हो गया। गाजे-बाजे के साथ निकाली भगवान गणेश की शोभायात्रा में गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से नगर गुंजायमान रहा। शोभायात्रा में शानदार झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत भी शोभायात्रा में शामिल हुए।

गणेश मंडल की तरफ से पंचेश्वर शिव मंदिर में आयोजित गणेश महोत्सव की विसर्जन यात्रा गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई। गुलाल उड़ाते हुए भक्त गणपति के भजनों पर जमकर झूमे। गणपति बप्पा मोरिया के उद्घोष से नगर गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ पुष्प-अक्षत की वर्षा की। बाहर से आए कलाकारों ने आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति से समां बांधा। नगर भ्रमण के बाद देर सायं खैरना स्थित पवित्र कोसी नदी में विसर्जन किया यगा। ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, गणेश मंडल के राम चंद्र मराठा, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक पंत, संदीप बंसल, जयंत रौतेला, उमेश बिष्ट, सोनू सिद्दीकी आदि ने भागीदारी की।

--

विसर्जन यात्रा के दौरान दही हांडी प्रतियोगिता का भी आयोजन

रानीखेत। गणेश विजर्सन यात्रा के दौरान दही हांडी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। नगर के गांधी चौक में कई फीट ऊंचाई पर लटकाई गई मटकी को गोविंदाओं की टीम ने मीनार बनाकर कड़ी मशक्कत से फोड़ा। मटकी फूटती ही गांधी चौक दर्शकों की तालियों से गूंज उठा। विजेता टीम को गणेश मंडल की तरफ से पुरस्कार प्रदान किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें