डीजल-पेट्रोल मिलने से मिली राहत
Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में डीजल और पेट्रोल की कमी के कारण लोग परेशान थे। शुक्रवार को वाहन पहुंचने से ईंधन मिलना शुरू हुआ, जिससे लोगों को राहत मिली। नगर में कुल पांच पंप हैं, जिनमें से चार गुरुवार को बंद हो गए थे। अब लोग फिर से ईंधन प्राप्त कर रहे हैं।

अल्मोड़ा। नगर में डीजल और पेट्रोल खत्म होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार को वाहन पहुंचने के बाद एक बार फिर ईंधन मिलना शुरू हो गया है। इससे लोगों को राहत मिली है। नगर में पांच पंप संचालित होते हैं। गुरुवार को पांच में से चार पंप शोपीस हो गए थे। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। उम्मीद थी कि शुक्रवार सुबह तक वाहन पहुंच जाएंगे। उम्मीद के मुताबिक वाहन पहुंचे और लोगों को ईंधन मिलने लगा।
ये भी पढ़ें:डीजल-पेट्रोल मिलने से मिली राहत
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


