घरों की ओर बढ़ने लगी जंगल की आग, पाया काबू

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

मंगलवार शाम को ढौरा गांव के पास जंगल में आग लग गई, जो तेजी से फैलने लगी। स्थानीय लोगों ने रात करीब दस बजे फायर सर्विस को सूचित किया। फायर सर्विस टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। टीम में किशन सिंह, हरि सिंह, दीपक मार्छाल और प्रियांशु कुमार शामिल थे।

घरों की ओर बढ़ने लगी जंगल की आग, पाया काबू

कमल पंत, अल्मोड़ा। विश्वनाथ के पास ढौरा गांव के जंगल में मंगलवार शाम आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और जंगल की आग लोगों के घरों की ओर बढ़ने लगी। लोगों ने रात करीब दस बजे आग की सूचना फायर सर्विस टीम को दी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची। एमएफई से पंपिंग कर होज रील की सहायता से आग पर काबू पाया। यहां किशन सिंह, हरि सिंह, दीपक मार्छाल, प्रियांशु कुमार आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।