पंतकोटली का जंगल देर रात तक धधक
By Newswrap
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाअल्मोड़ा में वनाग्नि की घटनाएं बढ़ गई हैं। सोमवार रात पंतकोटली के जंगल में आग भड़क उठी, जिसने अधिकांश क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। दमकलकर्मियों ने घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, जिसमें उन्हें पानी और टहनियों का उपयोग करना पड़ा।

अल्मोड़ा। जिले में वनाग्नि की घटनाएं अब आम हो गई हैं। सोमवार देर शाम पंतकोटली के जंगल में आग धधक उठी। आग की लपटों ने जंगल का अधिकांश हिस्सा अपने आगोश में ले लिया। रात करीब साढे 11 बजे दमकलकर्मियों को आग लगने की सूचना मिली। टीम ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान दमकलकर्मियों को पानी की बौछारों के साथ टहनियों से पीटकर आग पर काबू पाना पड़ा।
ये भी पढ़ें:पंतकोटली का जंगल देर रात तक धधक
ये भी पढ़ें:सुबह सवेरे देवलीखेत का जंगल भी धधक
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


