शिकायतें कीं निस्तारित, लोगों को जागरूक भी किया
सिविल सोयम वन प्रभाग में प्रभाग दिवस मनाया गया, जिसमें शिकायतों का निस्तारण और मानव-वन्यजीव संघर्ष व वनाग्नि रोकथाम पर जागरूकता फैलाई गई। डीएफओ प्रदीप धौलाखंडी ने ग्रामीणों को आग लगने से रोकने और वन विभाग को सूचित करने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न रेंजों में 17 शिकायतों का समाधान किया गया।
सिविल सोयम वन प्रभाग के विभिन्न रेंजों में प्रभाग दिवस मनाया। इसमें शिकायतों का निस्तारण किया गया। साथ ही मानव-वन्यजीव संघर्ष और वनाग्नि रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक भी किया। डीएफओ सिविल सोयम प्रदीप धौलाखंडी ने बताया कि बिनसर रेंज में मानव-वन्यजीव संघर्ष पर चर्चा की गई। ग्रामीणों को जंगल में आग न लगाने, सूखी पत्तियों व झाड़ियों को नियंत्रित रखने और आग की सूचना वन विभाग को देने को लेकर जागरूक किय गया। कोसी रेंज में ग्राम स्तरीय निगरानी तंत्र को सक्रिय रखने और सामुदायिक सहयोग से आग की घटनाओं की रोकथाम को प्रेरित किया। जागेश्वर में सीएम हेल्पलाइन की 13 शिकायतों, कनारीछीना रेंज में चार शिकायतों का निस्तारण किया गया।
चौबटिया में बागान व वन क्षेत्र समीप होने के कारण सूखी घास और ज्वलनशील सामग्री के सुरक्षित निस्तारण पर जोर दिया। लमगड़ा में वनाग्नि से होने वाली पर्यावरणीय व आर्थिक क्षति की जानकारी दी गई। गणनाथ में पर्वतीय ढलानों पर आग के तीव्र प्रसार की संभावना को लेकर जागरूक किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



