ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ावर्मी कम्पोस्ट पिट के लिए कार्यशाला

वर्मी कम्पोस्ट पिट के लिए कार्यशाला

उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन परियोजना (जायका) के तहत जैविक कीटनाशक व वर्मी कम्पोस्ट पिट पर भकूना में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में वन पंचायत भकुना के दो समूह गोलू देवता व जय माता दी...

वर्मी कम्पोस्ट पिट के लिए कार्यशाला
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाFri, 14 Jun 2019 04:16 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन परियोजना (जायका) के तहत जैविक कीटनाशक और वर्मी कम्पोस्ट पिट पर भकूना में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में वन पंचायत भकुना के दो समूह गोलू देवता और जय माता दी के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में प्रशिक्षण के दौरान सदस्यों को जैविक कीटनाशक, वर्मी कम्पोस्ट के बारे में सदस्यों को विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में क्षेत्रीय समन्वय हेमा भट्ट ने वर्मी कम्पोस्ट के बनाए जाने के लाभों के बारे में बताया। साथ ही किसानों को जैविक खेती से होने वाले लाभ,उनके फायदों और वर्मी कम्पोस्ट पिट निर्माण की विधि की जानकारी दी। प्रशिक्षणार्थियो को प्रयोगात्मक तथा मौखिक दोनों तरह से प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला का संचालन क्षेत्रीय समन्वयक पंकज सिंह ने किया। इस मौके पर कुंदन सिंह, बहादुर सिंह, जगदीश सिंह, दीपा देवी, पुष्पा देवी, कमला देवी, सरस्वती देवी, सुनीता देवी, प्रेमा देवी, गंगा देवी, शांति देवी, हीरा देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें