त्याड़ गधेरा उफान में आने से पेयजल पाइपलाइन बही

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

चौखुटिया क्षेत्र में भारी बारिश के कारण छाम-त्याड़ गधेरा अचानक उफान पर आ गया। इसके कारण छब्बीसा पेयजल योजना की मुख्य पाइपलाइन बह गई, जिससे दर्जन भर गांवों में पानी का गंभीर संकट पैदा हो गया। जल संस्थान ने मरम्मत के लिए कार्रवाई शुरू की है और अगले दो दिनों में पानी की सप्लाई बहाल करने का दावा किया है।

त्याड़ गधेरा उफान में आने से पेयजल पाइपलाइन बही

चौखुटिया। क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के कारण सोमवार को छाम-त्याड़ गधेरा अचानक उफान पर आ गया। गधेरे के तेज बहाव के चलते छाम-पटलगांव छब्बीसा पेयजल योजना की मुख्य सप्लाई पाइपलाइन बह गई। मुख्य लाइन टूटने से पानी वितरण टैंक तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस कारण क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक गांवों में मंगलवार सुबह से ही भारी पेयजल संकट पैदा हो गया है और ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। गधेरे में आई बाढ़ की सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह जल संस्थान के कर्मचारियों ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। कर्मचारियों के अनुसार गधेरे का जलस्तर बढ़ने से पाइपों को भारी नुकसान पहुंचा है।

विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मरम्मत के लिए जरूरी सामग्री हेड तक पहुंचा दी है। विभागीय टीम युद्धस्तर पर लाइन को ठीक करने के कार्य में जुट गई है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का दावा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और अगले दो दिनों के भीतर सभी प्रभावित गांवों में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह सुचारू कर दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि छाम-त्याड गधेरे से संचालित होने वाली इस मुख्य योजना से छाम, पटलगांव और छब्बीसा समेत दर्जन भर से अधिक गांवों को पानी की सप्लाई होती है। लाइन बह जाने से हजारों की आबादी के सामने अचानक पीने के पानी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।