कूड़े के ढेर से सुलगी आग ने जंगल को धधकाया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाअल्मोड़ा के पाण्डेखोला में सीएमओ कार्यालय के पास अराजकतत्वों ने कूड़े में आग लगा दी। तेज हवाओं से आग ने जंगल को पकड़ लिया और residential घरों की ओर बढ़ने लगी। अग्निशामक टीम ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया।
अल्मोड़ा। पाण्डेखोला स्थित सीएमओ कार्यालय के पास अराजकतत्वों ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। तेज हवाओं और सूखी पत्तियों से आग ने पास के जंगल को आगोश में ले लिया। कुछ ही देर में आग विकराल हो गई। आग अब आवासीय घरों की ओर बढ़ने लगी। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। टीम में एलएफएम ओम प्रकाश, योगेश शर्मा, प्रेम सिंह, जीवन जोशी शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


