सुबह सवेरे देवलीखेत का जंगल भी धधक

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

अल्मोड़ा के देवलीखेत जीआईसी के पास मंगलवार सुबह जंगल में आग लग गई। आग तेजी से स्कूल भवन की ओर बढ़ रही थी, जिससे हड़कंप मच गया। सुबह छह बजे फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया और एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।

सुबह सवेरे देवलीखेत का जंगल भी धधक

अल्मोड़ा। देवलीखेत जीआईसी से लगे जंगल में मंगलवार सुबह को आग धधक गई। आग तेजी से स्कूल भवन की ओर बढ़ने लगी। इससे आसपास में हड़कंप मच गया। सुबह छह बजे लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। इस पर टीम अग्निशमन वाहन लेकर मौके की ओर रवाना हुई। जवानों ने स्थिति की गभीरता को देखते हुए एमएफई की मॉनिटर ब्रांच से आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।