बरसाने चली, देखो कान्हा ने लूट लई...
Feb 28, 2026 05:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
क्षेत्र और आसपास के गांवों में होली का जश्न जोर-शोर से मनाया जा रहा है। लोग पान, बैरती, गैराड़ और अन्य गांवों में होली के रंगों में रंगे हुए हैं। 'बरसाने चली, देखो कान्हा ने लूट लई...' जैसे गीत गाए जा रहे हैं, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया है।
क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में होली की धूम है। पान, बैरती, गैराड़, चितैली, ककनर, उलैनी, मेहलचौंरा, अखोडि़या-नौगांव, बसभीड़ा, गडस्यारी, दंतोला, घुंघोली, महतगांव, दीपाकोट, नौगांव, मासी ,चौंना आदि में लोग होली की मस्ती में सराबोर रहे। बरसाने चली, देखो कान्हा ने लूट लई.., अब कैसे जोबना बचाओगी गोरी..., फाल्गुन मस्त महीने की होरी.., मारत मोरे नैनन में पिचकारी... आदि होलियों का गायन किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


