
भनोली स्वान केंद्र से लौट रहा था हादसे का शिकार युवक
बाड़ेछीना में शनिवार शाम एक वाहन दुर्घटना में 35 साल के कमलेश भंडारी की मौत हो गई। वह भनोली तहसील के स्वान केंद्र में काम करते थे। स्कूटी से घर लौटते समय ट्रक से टकरा गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।
बाड़ेछीना में शनिवार शाम वाहन दुर्घटना में हुए हादसे में मरने वाले की शिनाख्त हो गई है। मृतक भनोली तहसील स्थित स्वान केंद्र में काम करता था। केंद्र से वापस लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक खोल्टा अल्मोड़ा निवासी 35 साल के कमलेश भंडारी पुत्र मोहन सिंह भंडारी भनोली तहसील स्थिति स्वान केंद्र में काम करते थे। शनिवार शाम को अपनी स्कूटी से केंद्र से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अल्मोड़ा की ओर आ रहे दो ट्रकों से आगे निकलने का प्रयास किया, लेकिन स्कूटी से संतुलन खो दिया।
पलक झपकते ही वह ट्रक के पिछले वाले पहिए की चपेट में आ गए। जब तक कोई कुछ कर पाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। रात में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामे की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ सुनील बिष्ट ने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। अब तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




