ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाअल्मोड़ा के कई स्थानों पर बारिश से गेहूं कटाई कर रहे किसान परेशान

अल्मोड़ा के कई स्थानों पर बारिश से गेहूं कटाई कर रहे किसान परेशान

अप्रैल माह के अंतिम दिनों में मौसम तल्ख तेवर में नजर आ रहा है। अप्रैल माह समाप्त होने को है लेकिन अभी भी गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। बदलते मौसम के चलते एक बार फिर लोग गर्म कपड़ो में नजर आ रहे है।...

अप्रैल माह के अंतिम दिनों में मौसम तल्ख तेवर में नजर आ रहा है। अप्रैल माह समाप्त होने को है लेकिन अभी भी गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। बदलते मौसम के चलते एक बार फिर लोग गर्म कपड़ो में नजर आ रहे है।...
1/ 2अप्रैल माह के अंतिम दिनों में मौसम तल्ख तेवर में नजर आ रहा है। अप्रैल माह समाप्त होने को है लेकिन अभी भी गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। बदलते मौसम के चलते एक बार फिर लोग गर्म कपड़ो में नजर आ रहे है।...
अप्रैल माह के अंतिम दिनों में मौसम तल्ख तेवर में नजर आ रहा है। अप्रैल माह समाप्त होने को है लेकिन अभी भी गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। बदलते मौसम के चलते एक बार फिर लोग गर्म कपड़ो में नजर आ रहे है।...
2/ 2अप्रैल माह के अंतिम दिनों में मौसम तल्ख तेवर में नजर आ रहा है। अप्रैल माह समाप्त होने को है लेकिन अभी भी गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। बदलते मौसम के चलते एक बार फिर लोग गर्म कपड़ो में नजर आ रहे है।...
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSun, 26 Apr 2020 10:55 PM
ऐप पर पढ़ें

अप्रैल के अंतिम दिनों में मौसम तल्ख तेवर में नजर आ रहा है। अप्रैल समाप्त होने को है लेकिन अभी भी गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। बदलते मौसम के चलते एक बार फिर लोग गर्म कपड़ो में नजर आ रहे है। मौसम के करवट बदलने से सबसे ज्यादा किसानों की चितांए बढ़ा दी है। बदलते मौसम के बीच बारिश से किसानो को गेहूं की खड़ी फसल खराब होने का डर सताने लगा है। इसके साथ ही दिन में कई बार बदल रहे मौसम से किसानों को गेहूं की कटाई व मढ़ाई के काम में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

रविवार को भी मौसम पल पल बदलता रहा। रविवार सुबह की शुरुआत जहां आसमान में घने बादलो के साथ हुई। वहीं दिन चढ़ते चढ़ते आसमान में बादलो के जमवाड़े के साथ दिन भर में कई बार हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी। बारिश व हल्की ठंड हवाओं ने जनवरी जैसी ठंड का एहसास करा दिया। अल्मोड़ा में 40 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की पैदावार की जाती है। वर्तमान में 22 हजार 400 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की कटाई हो चुकी है। जिले में अभी तक 148.74 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बारिश व ओलावृष्टि से रबी की फसलों को नुकसान पहुंचा है। इधर बदलते मौसम के बीच बारिश के चलते इन दिनों किसानो को गेहूं की फसल कटाई व मढ़ाई में दिक्कतों का सामाना करना पड़ रहा है। यह जानकारी कृषि विभाग कार्यालय से दी गई है।

गेहूं की कटाई और मढ़ाई के काम में बाधा डाल रही बारिश

चौखुटिया। मौसम में बदलाव का दौर जारी है। किसानों पर कोरोना के साथ बारिश की दोहरी मार पड़ रहीं है। रविवार को भी बारिश के चलते किसानों को परेशानी झेलनी पड़ी। दरअसल इन दिनों कृषि क्षेत्र में अग्रणी गेवाड़ी घाटी में गेहूं की फसल की कटाई व मढ़ाई का काम जोर शोर से चल रहा है। लेकिन हर दिन हो रहीं बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। पल पल बदल रहे मौसम से किसान गेहूं की कटाई व मढ़ाई का काम समय पर नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण किसानों को गेहूं की फसल खराब होने का भय सताने लगा है। रविवार को भी पल पल मौसम बदल रहा। इसके बाद हल्की बारिश से किसानों को खेतों में फैलाए गेहूं को दोबारा एकत्र करने पर मजबूर कर दिया। काश्तकार कटे गेहूं को बरसात से बचाने के लिए तिरपाल का सहारा लेते दिखे। काश्तकारों का कहना है कि धूप नहीं निकली तो साल भर की मेहनत पर बारिश से पानी फिर जाएगा।

गेहूं के साथ ही प्याज को नुकसान पहुंचा सकती है बारिश

सोमेश्वर। रविवार को भी क्षेत्र में मौसम तल्ख तेवर में नजर आया। सुबह से आसमान बादलों से घिरा रहा। इसके साथ ही बूंदाबादी के साथ तेज हवाओ के चलने का दौर जारी रहा। अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में भी लगातार हो रही बरसात और पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट देखने को मिल रहीं है। बरसात और हवाओं से बढ़ती ठंड से बचने के लिए लोगों को फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। इधर बौरारौ घाटी में गेहूं की फसल तैयार हो गई है। लेकिन बरसात के कारण किसानों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बारिश से गेहूं, आलू, प्याज, लहसुन की खेती पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

बारिश से किसान परेशान

भिकियासैंण। क्षेत्र में सुबह से हो रूक रूक हो रही बारिश से तापमान में जहां गिरावट आयी है। वहीं खेतों में खड़ी व काटी गई गेहूं की फसल को नुकसान होने की चिंता काश्तकार को हो रही है। बारिश होने से काश्तकारों में मायूसी है।

10 डिग्री पहुंचा अल्मोड़ा में पारा

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में मौसम के बदलते तेवर लोग की समझ से परे होते जा रहा है। रविवार को भी सुबह से ही मौसम तल्ख तेवर में नजर आया। इसके साथ ही दोपहर बाद हुई हल्की बारिश से पारा लुढ़कर 18 डिग्री पहुंच गया। रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बीते शनिवार को अधिकतम पारा 21 डिग्री व न्यूनतम पारा 10 डिग्री दर्ज किया गया था।

द्वाराहाट में दिन भर छाये रहे बादल

द्वाराहाट। रविवार को पूरे तहसील क्षेत्र में दिन भर बादल छाये रहे। वहीं कई स्थानों में बूदांबादी भी हुई। क्षेत्र के दुनागिरी, कुकुछीना, पांडवखोली की पहाड़ियों में शनिवार को खूब ओले गिरे। जबकि रविवार को भी मौसम खराब रहा। मौसम के बदलने से लोगों को फिर से ठंड का अहसास हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें