दिल्ली से आए परिवार की कार खेतों में पलटी
सोमेश्वर के टाना में सोमवार सुबह हुआ हादसा दिल्ली से आए परिवार की खेतों में पलटी दिल्ली से आए परिवार की खेतों में पलटी

सोमेश्वर, संवाददाता। दिल्ली से गरुड़ जा रहे परिवार की कार सोमेश्वर के टाना में अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं आईं। परिवार को गरुड़ जाने के लिए दूसरा वाहन लेना पड़ा। जानकारी के मुताबिक दिल्ली का एक परिवार कार में सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे बागेश्वर जिले के गरुड़ की ओर जा रही था। इसमें चालक सहित चार लोग सवार थे। सोमेश्वर के टाना के पास चालक ने कार से संतुलन खो दिया, जिससे कार पलटकर खेत में गिर गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार के उल्टा होने से यात्रियों को हल्की चोट आई।
कार में सवार चारों लोग अंदर फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। सभी के सुरक्षित होने से मौके पर दूसरी कार मंगवाई गई। इसके बाद यात्रियों को गरुड़ की ओर भेजा गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


