Almora News: परिवार से मारपीट, पुलिस के सामने जलाने की धमकी दी
Almora News: अल्मोड़ा में एक परिवार के साथ होटल में ठहरे हुए, रेस्टोरेंट संचालक और उसके बेटे ने मारपीट की। पीड़ित की आंख में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। आरोप है कि कोतवाली में भी पीड़ित को मारने की धमकी दी गई।

Almora News: अल्मोड़ा। नगर की माल रोड स्थित एक होटल में ठहरे परिवार के साथ रेस्टोरेंट संचालक और उसके बेटे ने मारपीट की। मारपीट में पीड़ित की आंख में गंभीर चोट आ गई। यही नहीं कोतवाली पहुंचने के बाद भी आरोपी ने पीड़ित को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने आरोपी रेस्टोरेंट संचालक और उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पुलाउ कलॉन बैजनाथ, बागेश्वर निवासी सुंदर सिंह रावत ने तहरीर दी है। कहना है कि वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सात सितम्बर को माल रोड स्थित एक होटल में ठहरा था।
शाम के समय जब उन्होंने होटल के नीचे स्थित रेस्टोरेंट में मटन बनवाने के लिए कहा, तो रेस्टोरेंट मालिक गिरीश ने मना कर दिया। इसके बाद जब परिवार अपने कमरे में चला गया, तो गिरीश का छोटा बेटा कमरे में घुसकर गाली-गलौज करने लगा। बाहर निकलने को कहा और बुरी तरह मारपीट की। इससे उनकी आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोट आ गई। पुलिस के पहुंचने के बाद मेडिकल जांच में डाक्टरों ने बताया कि उनकी आंख खराब हो गई है। आरोप लगाया कि कोतवाली में भी आरोपी के बड़े बेटे ने पीड़ित को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी। मामले में कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


