Almora News: पूर्व सैनिक फिर बनेंगे फौजी, डीएससी में होगी भर्ती
Almora News: रानीखेत। कुमाऊं रेजिमेंट के पूर्व सैनिक एक बार फिर देश सेवा कर सकेंगे। यहां

Almora News: रानीखेत। कुमाऊं रेजिमेंट के पूर्व सैनिक एक बार फिर देश सेवा कर सकेंगे। यहां केआरसी में पूर्व सैनिकों की डीएससी की भर्ती सात सितंबर से शुरू होगी। सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क (एसडी) के पदों के लिए आयोजित इस भर्ती में अभ्यर्थी की मेडिकल केटेगरी शेप-वन निर्धारित की गई है। कुमाऊं और नागा रेजिमेंट केंद्र के भर्ती अधिकारी कार्यालय की से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि सिपाही जनरल ड्यूटी भर्ती में 30 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2026 तक सेवानिवृत्त हुए 46 साल से कम आयु के अभ्यर्थी ही प्रतिभाग करेंगे। उनकी सेवानिवृति की अवधि दो साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
जबकि सिपाही क्लर्क (एसडी) के लिए 30 सितंबर 2021 से 31 अगस्त 2026 तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक भर्ती में शामिल होंगे।उनकी सेवानिवृति की अवधि पांच साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 48 साल से कम होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को अपने साथ डिस्चार्ज बुक, एजीआई एक्सटेंडेड इंश्योरेंस प्रमाण पत्र, एक्स टीए पर्सनेल, एटीसी प्रमाण पत्र, अवतीर्ण प्रमाण पत्र और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियों के साथ पासपोर्ट साइज की 10 रंगीन फोटो साथ लानी होंगी।


