द्वाराहाट योगदा आश्रम ने 150 परिवारों के लिए राशन दिया

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया के तत्वाधान में स्थानीय योगदा आश्रम के स्वामी माधवानंद एवं बह्मचारी निर्लिप्तानंद के नेतृत्व में प्रशासन को कोरोना महामारी में जरूरतमंद, गरीब एवं दैनिक वेतन भोगी...

द्वाराहाट योगदा आश्रम ने 150 परिवारों के लिए राशन दिया

योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में स्थानीय योगदा आश्रम के स्वामी माधवानंद एवं बह्मचारी निर्लिप्तानंद के नेतृत्व में प्रशासन को कोरोना महामारी में जरूरतमंद, गरीब एवं दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के लिए राशन सामग्री सौंपी।

योगदा आश्रम के संचालकों ने बताया कि प्रशासन द्वारा चिन्हित लोगों को यह खाद्य सामग्री वितरित की जानी है। बताया गया कि खाद्य सामग्री में चावल,आटा,दाल, तेल, चीनी,चाय, हल्दी, धनिया, नमक तथा साबुन जैसी आवश्यक वस्तुयें शामिल हैं। भविष्य में भी प्रशासन से मिलकर जरूरतमंद लोगों को सहायता की जायेगी। इस अवसर पर मौके पर मौजूद कई गरीब परिवारों को भी तत्काल राशन उपलब्ध कराया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora Newsद्वाराहाट योगदा आश्रम ने 150 परिवारों के लिए राशन दिया