ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाद्वाराहाट की गरिमा का इंटरनेशनल बास्केट बॉल टीम में चयन

द्वाराहाट की गरिमा का इंटरनेशनल बास्केट बॉल टीम में चयन

नगर से पांच किमी दूर की छत्तगुल्ला गांव निवासी गरिमा जोशी का व्हील चेयर बास्केट बॉल प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयन हो गया है। जल्द ही गरिमा चेन्नई कैम्प में अभ्यास मैदान अभ्यास करते हुए नजर...

द्वाराहाट की गरिमा का इंटरनेशनल बास्केट बॉल टीम में चयन
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSun, 04 Aug 2019 06:16 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर से पांच किमी दूर की छत्तगुल्ला गांव निवासी गरिमा जोशी का व्हील चेयर बास्केट बॉल प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयन हो गया है। जल्द ही गरिमा चेन्नई कैम्प में अभ्यास करती नजर आएंगी। गरिमा वर्तमान में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करती हैं। इससे 2018 में बंगलुरू आयोजित अंतरराष्ट्रीय दौड़ में उन्होंने 43 देशों के एथलीट के बीच छठां स्थान प्राप्त किया था। तभी एक सड़क दुर्घटना में बंगलुरू में ही वह चोटिल हो गई थी। गंभीर चोट के बाद गरिमा ने व्हील चेयर बास्केट बॉल खेलना शुरू कर दिया। छत्तगुल्ला गांव निवासी पूरन जोशी की पुत्री 19 वर्षीय गरिमा जोशी स्कूली शिक्षा से खेलों से जुड़ गई थी। गरिमा 21 किलोमीटर की व्हील चेयर मैराथन दौड़ में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही हैं। उन्हें सैन्य हिंद पुरस्कार से भी नवाजा गया। कुछ समय पूर्व ही हरियाणा की ओर चंडीगढ़ में छठे नेशनल व्हीलचेयर बास्केट बॉल में केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजीजू ने बैस्ट खिलाड़ी के रूप में गरिमा को पुरस्कृत किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें