Almora News: भाषण में भावना और चित्रकला में रश्मि रही अव्वल
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Almora News: द्वाराहाट के राजकीय महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाषण प्रतियोगिता में भावना नेगी, दीपिका और अरुण कुमार अव्वल रहे, जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में रश्मि मैनाली, आरती और दीपिका बिष्ट ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वक्ताओं ने राज्य के विकास में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य और अन्य अतिथि उपस्थित थे।
भाषण में भावना और चित्रकला में रश्मि रही अव्वल
Almora News: संजय मठपाल, द्वाराहाट। राजकीय महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता में भावना नेगी, दीपिका व अरुण कुमार और चित्रकला में रश्मि मैनाली, आरती व दीपिका बिष्ट अव्वल रहे। वक्ताओं ने राज्य के विकास में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे। यहां प्राचार्य डा. डीसी पंत, ग्रामीण विकास व पलायन आयोग सदस्य अनिल शाही, संजय मठपाल, कैलाश भट्ट, भूपेंद्र कांडपाल, हिमांशी बिष्ट थे।

