ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाअल्मोड़ा में दुर्गा महोत्सव की धूम

अल्मोड़ा में दुर्गा महोत्सव की धूम

सांस्कृतिक नगर अल्मोड़ा में शारदीय नवरात्र की धूम मची है। नगर के गंगोला मुहल्ला, लाला बाजार, इंद्रा कालौनी, ढूंगाधारा, धारानौला, राजपुरा सहित दस स्थानों पर मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की...

अल्मोड़ा में दुर्गा महोत्सव की धूम
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाWed, 17 Oct 2018 05:48 PM
ऐप पर पढ़ें

सांस्कृतिक नगर अल्मोड़ा में शारदीय नवरात्र की धूम मची है। नगर के गंगोला मुहल्ला, लाला बाजार, इंद्रा कालौनी, ढूंगाधारा, धारानौला, राजपुरा सहित दस स्थानों पर मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की गयी।

नवरात्र के आठवें दिन चितई, गैराड़, जागेश्वर, पाताल देवी, नंदादेवी, स्याही देवी, कसार देवी सहित अधिकांश मंदिरों में सुबह से लोगों की पूजा अर्चना को भीड़ लगी रही। चितई मंदिर में सुबह से लोगों पूजा- अर्चना को लंबी कतार लगी रही। देर शाम तक दूरदराज से भी चितई मंदिर में पूजा अर्चना को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कई लोगों ने घरों में कन्या पूजन भी किया। नगर के लोअर माल रोड स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में गुरुवार को कन्या पूजन किया जायेगा।

चौघानपाटा में डांडिया नृत्य की रही धूम

अल्मोड़ा। दुर्गा महोत्सव के आठवें दिन चौघानपाटा में 108 दीप प्रज्जवलित कर माता की महाआरती का आयोजन किया गया। चौघानपाटा में बुधवार को लोक कलाकारों, स्थानीय महिलाओं और लोगों ने गरबा और डांडिया नृत्य किया। इस दौरान आचार्य राजेश चंद्र जोशी, मनीष जोशी, हेम चंद्र तिवारी, राहुल गोस्वामी, राजू बिष्ट, भैरव गोस्वामी, पारितोष जोशी , सूरज वाणी, मनोज गोस्वामी, शरद साह, सुनील पेटशाली, दीप पांडे, दीपा गोस्वामी, दीपेश जोशी, राहुल गोस्वामी मौजूद रहे।

गंगोला मुहल्ला में महागौरी की हुई स्तुति

अल्मोड़ा। दुर्गा महोत्सव के अष्टम दिवस पर गंगोला मुहल्ला में महागौरी की स्तुति की गयी। इस दौरान भजन-कीर्तन और भागवत का आयोजन भी किया गया। दुर्गा महोत्सव के आठवें दिन ध्रुव तारा दत्त जोशी, प्रभात शाह गंगोला, दीपक वर्मा, सौरव साह, वकुल, गिरिराज साह, हरेन्द्र साह, दीपक रावत, और हरेन्द्र वर्मा सहित कई दुर्गा पांडाल में पहुंचे।

लक्ष्मेश्वर में जारी रहा भजन कीर्तन का दौर

अल्मोड़ा। दुर्गा महोत्सव के आठवें दिन भी लक्ष्मेश्वर में कथावाचक आचार्य कॆलाश चन्द्र लोहनी शास्त्री ने संगीतमयी श्रीराम कथा की प्रस्तुति दी। सुबह से ही दुर्गा पांडाल में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान हेम चन्द्र जोशी,अनिल कुमार पंत, त्रिभुवन पन्त,कमलापति पाण्डेय संयोजक त्रिलोचन जोशी,अध्यक्ष अमित साह,अमरनाथ रावत, सचिव सुनील कर्नाटक उपसचिव पीयूष भट्ट, विनय पाण्डेय, तारू पाण्डेय, महेन्द्र रावत, भावेश पाण्डेय, बंशीधर डालाकोटी, त्रिलोचन बेलवाल, मोहन चन्द्र जोशी, हेमन्त पाण्डेय सहित कई लोग मौजूद रहे।

धारानौला में की मां की आराधना

अल्मोड़ा। जिला पंचायत परिसर में दुर्गा महोत्सव के आठवें दिन दुर्गा माता की विशेष पूजा अर्चना की गयी। दुर्गा पांडाल पर इस मौके पर पंकज भगत, करन पांडे, दिनेश बिष्ट, लता तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, अमरनाथ सिंह, ग्रीश मल्होत्रा, रोहित कुमार, अमित भट्ट, अमित राणा, विनोद जोशी, राज मेहरा, सुरेन्द्र राणा सहित कई लोग मौजूद रहे।

इंद्रा कालोनी में महाआरती का आयोजन

अल्मोड़ा। नव दुर्गा पूजन समिति द्वारा आयोजित दुर्गा महोत्सव में आज महाआरती, यज्ञ व पूजा अनुष्ठानों का दौर जारी रहा। आठवें दिन भी व्यास जनार्दन तिवारी ने श्रीमद् देवी भागवत् महापुराण कथा सुनायी। इस मौके पर व्यास जनार्दन तिवारी, देवीदत्त लखचौरा, कमलेश पंत, रमेश पंत, पूरन सिंह बिष्ट, जशोद सिंह, ललित लटवाल, तारा दत्त, भूपेन्द्र कनवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

ढूंगाधारा में आयोजित हुए रंगारंग कार्यक्रम

अल्मोड़ा। शारदीय नवरात्र के मौके पर ढूंगाधारा में भागवत, महापुराण, ज्ञान यज्ञ सहित धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दुर्गा महौत्सव के मौके पर ढूंगाधारा में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष लता बोरा, शेखर सिराड़ी, जानकी बिष्ट, दया जोशी, कुंदन बिष्ट, कमल कुमार बिष्ट, कुंदन चम्याल, विद्या बिष्ट, हेमा चम्याल, एसएस पथनी, वंदना सिंह, गुंजन पांडे सहित कई लोग मौजूद रहे।

राजपुरा में दिन भर श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता

अल्मोड़ा। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन राजपुरा में मां महागौरी के स्वरूप की स्तुति की गयी। दिन भर माता का आशीर्वाद और प्रसाद लेने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान अध्यक्ष कमल किशोर, सचिव किशन लाल, उपाध्यक्ष गजेन्द्र, कंचन कुमार, भीम कुमार और संजय कुमार ने व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने में अहम भूमिका निभाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें