ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाअल्मोड़ा में बूंदा बांदी ने बढ़ाई ठिठुरन

अल्मोड़ा में बूंदा बांदी ने बढ़ाई ठिठुरन

दिसंबर माह में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। गुरुवार को दूसरे दिन मौसम तल्ख तेवर में नजर आया। सुबह...

अल्मोड़ा में बूंदा बांदी  ने बढ़ाई ठिठुरन
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाThu, 02 Dec 2021 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

दिसंबर माह में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। गुरुवार को दूसरे दिन मौसम तल्ख तेवर में नजर आया। सुबह से आसमान घने बादलों से पटा रहा। जबकि दिन में बारिश की बूंदा बांदी ने ठिठुरन बढ़ा दी। दो दिनों से बादल छाने से जहां सूर्य के दर्शन नहीं हुए। वहीं ठंड में भी एकाएक इजाफा हो गया है। लोग घरों के अंदर दुबकने को मजबूर हो गए। तापमान भी सात डिग्री तक लुढ़क गया। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर ठंड में इजाफा के असर बाजार में भी देखने को मिला। बाजार में अन्य दिनों की अपेक्षा समय से पहले सन्नाटा पसर गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें