Almora News: मोहान वन क्षेत्र में पकड़ा गया खूंखार वयस्क बाघ

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

Almora News: अल्मोड़ा। सल्ट ब्लॉक में लगातार बढ़ रही बाघों की दहशत के बीच लोगों को कुछ

Almora News: मोहान वन क्षेत्र में पकड़ा गया खूंखार वयस्क बाघ

Almora News: अल्मोड़ा। सल्ट ब्लॉक में लगातार बढ़ रही बाघों की दहशत के बीच लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है। बीती तीन अगस्त को डभरा सौराल में हुई मानव वन्यजीव संघर्ष की घटना में एक महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद से क्षेत्र में दहशत व्याप्त थी। बाघ की सटीक लोकेशन का पता लगाने के लिए विभाग की ओर से ड्रोन कैमरों, ट्रैप कैमरों और सघन गश्ती टीमों की मदद से पगमार्क खोजे जा रहे थे। इसी के तहत बुधवार रात करीब 11 बजे वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली। टीम ने पिंजरे और जाल की मदद वयस्क बाघ को पकड़ लिया।

पकड़े गए बाघ को अग्रिम स्वास्थ्य और चिकित्सीय परीक्षण के लिए रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है। सफल रेस्क्यू ऑपरेशन नैनीताल वन प्रभाग के डॉ हिमांशु पांगती और पश्चिमी वृत्त के डॉ राहुल सती के नेतृत्व में पूरा किया गया। वहीं, बाघ के पकड़े जाने से वन विभाग सहित स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़अल्मोड़ाAlmora News: मोहान वन क्षेत्र में पकड़ा गया खूंखार वयस्क बाघ