ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाडॉ. तिवारी ने ग्रेफ्रीन के उपयोग की जानकारी दी

डॉ. तिवारी ने ग्रेफ्रीन के उपयोग की जानकारी दी

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मदन मोहन उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें...

डॉ. तिवारी ने ग्रेफ्रीन के उपयोग की जानकारी दी
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाTue, 30 Nov 2021 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मदन मोहन उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें फिनलैंड विवि के भौतिक विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. अमित तिवारी ने ग्रेफीन के बहुउपयोग की जानकारी दी। वहीं उन्होंने कहा कि ग्रेफीन के सैंसर का मोबाइल, कम्यूटर, चिकित्सा विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रयोग किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता प्रो. भरतजी उपाध्याय ने की। भौतिक विज्ञान एवं गणित विभाग के इस कार्यक्रम का विषय ए ब्रीफ ओवरव्यू ऑफ ग्रेफीन एंड इट्स वेरियस ऐप्लिकेशन था। यहां प्रो. नरेंद्र कुमार सिजवाली, डॉ. सुमन गड़िया, विपिन सुयाल, डॉ. प्रकाश चंद्र भट्ट, डॉ. दर्शन कम्बोज आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें