डॉ. रजनीश बने सहायक प्राध्यापक
Mar 01, 2026 10:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा के एसएसजे विवि में योग विज्ञान विभाग के शोधार्थी डॉ. रजनीश कुमार जोशी का चयन बेंगलुरु के स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान में सहायक प्राध्यापक पद पर हुआ है। इस सफलता का श्रेय विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन चंद्र भट्ट को दिया गया है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने इस पर खुशी जताई है।

अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में योग विज्ञान विभाग के शोधार्थी व सुनाड़ी (जैंती) निवासी डॉ. रजनीश कुमार जोशी का चयन स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान बेंगलुरु में योग विषय के सहायक प्राध्यापक पद पर हुआ है। सफलता का श्रेय योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन चंद्र भट्ट को दिया है। इस पर विवि के कुलपति प्रो. एसएस बिष्ट, कुलसचिव डॉ. डीएस बिष्ट, शोध निदेशक प्रो. जेएस बिष्ट, पूर्व कुलपति प्रो. एनएस भंडारी, लल्लन सिंह, डॉ. गिरीश अधिकारी, हेमलता अवस्थी आदि ने खुशी जताई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


