ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ादूनागिरी उद्यान को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जाएगा: सुबोध उनियाल

दूनागिरी उद्यान को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जाएगा: सुबोध उनियाल

मंत्री सुबोध उनियाल ने दूनागिरी उद्यान का मौका मुआयना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उद्यान को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया...

दूनागिरी उद्यान को  पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जाएगा:  सुबोध उनियाल
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाFri, 05 Mar 2021 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें

कृषि व उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने दूनागिरी उद्यान का मौका मुआयना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उद्यान को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि और उद्यान विभाग के एकीकरण की कार्यवाही चल रही है। इससे पहले द्वाराहाट पहुंचने पर उनियाल सहित अन्य मंत्री विधायकों का स्थानीय विधायक महेश नेगी की ओर से त्रिमूर्ति चौक पर भव्य स्वागत किया गया। उनियाल के साथ चकराता विधायक मुन्ना सिंह चौहान, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और यमकेश्वर की विधायक ऋतु खंडूरी, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, घनसाली के विधायक शक्ति लाल साह यहां पहुंचे थे।

कृषि मंत्री द्वाराहाट से सीधे दूनागिरी उद्यान पहुंचे। उन्होंने 100 हेक्टेयर लगभग 5 हजार नाली पर बने दूनागिरी उद्यान को देखकर विभगीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान नायल, दूनागिरी, टोड़रा, खोलियाबांज, चरी आदि क्षेत्र से पहुंचे किसानों ने उनका स्वागत किया। मंत्री उनियाल ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश में किसानों को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के लिए हरसंभव कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दूनागिरी उद्यान को जल्द ही विकसित कर इसे पर्यटन से भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को बीज, यंत्र, उपकरण, ड्रिप आदि में पर्वतीय क्षेत्र में 80 प्रतिशत एवं मैदानी किसानों को 50 प्रतिशत छूट दे रही है। उनियाल ने कहा कि प्रदेश में 13 सौ आउटलेटस के माध्यम से किसानों व महिला समूहों के उत्पादों खरीदने की तैयारी कर रही है। एकीकृत खेती से आय दुगना करने की योजना बना रही है। सरकार बनने के बाद जैविक खेती करने वाले किसानों में 25 प्रतिशत वृद्धि हुई है। प्रदेश के 93 उद्यानों को तीन श्रेणी में बांटकर कार्य किया जा रहा है। दूनागिरी उद्यान को ए श्रेणी में रख सरकार उसको संवारने की योजना तैयार कर रही है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 400 मालियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इस मौके पर लोगों ने उद्यान क्षेत्र को रतखाल-नायल मोटर मार्ग को जोड़ने की मांग की। समारोह में जिले किसानों को किसान श्री सम्मान व दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।

ये रहे मौजूद: नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट, केसीडीएफ के अध्यक्ष भूपेंद्र कांडपाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता भट्ट, शैलू साह, भाजपा नेता कैलाश भट्ट, विनोद भट्ट, जर्नाजन पांडेय, जगदीश बुधानी, घनश्याम भट्ट, सीडीओ नवनीत पांडेय, तहसीलदार नीना चन्द्रा,जिला उद्यान अधिकारी प्रियंका सिंह, एडीएम बीआई फिरमाल, विजय बजेठा, नंदन सिंह आदि।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें