एक साल में हुए प्रशिक्षणों का दें ब्यौरा: डीएम

Feb 11, 2026 03:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

अल्मोड़ा में पशुपालन के प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण अल्मोड़ा में पशुपालन के प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण अल्मोड़ा में पशुपालन के प्रशिक्षण केंद्र का

एक साल में हुए प्रशिक्षणों का दें ब्यौरा: डीएम

अल्मोड़ा, संवाददाता। डीएम अंशुल सिंह ने बुधवार को पशुपालन विभाग के भैंसवाड़ा फार्म व प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रशिक्षण केंद्र में एक साल में हुए प्रशिक्षणों का ब्यौरा देने को कहा। डीएम ने पशुपालन विभाग के अधीन संचालित राजकीय चारा व बीज उत्पादन प्रक्षेत्र (भैंसवाड़ा फार्म) निरीक्षण किया। निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप व निर्धारित समयसीमा में पूरा करने को कहा। कार्यदायी संस्था जिला पंचायत के अधिकारियों को उपयुक्त स्थान पर ही गौशाला निर्माण करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने पशुपालन विभाग के प्रशिक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया और केंद्र में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की।

प्रशिक्षण केंद्र की उपयोगिता स्पष्ट करने को कहा। कहा कि पिछले साल प्रशिक्षण केंद्र का कितना सदुपयोग किया गया और कितने प्रशिक्षण हुए। इसका पूरा ब्यौरा प्रस्तुत करें। यहां सीडीओ रामजी शरण शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ योगेश अग्रवाल, एसडीएम सदर संजय कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।