ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ारानीखेत के मुख्य बाजार में बाहरी व्यापारियों के फड़ों का विरोध

रानीखेत के मुख्य बाजार में बाहरी व्यापारियों के फड़ों का विरोध

नगर में दीवाली से पूर्व त्योहारी सीजन में बाहरी फड़ व्यापारियों ने डेरा डालना शुरू कर दिया है। फड़ों की लगातार बढ़ती संख्या को देख नगर व्यापार मंडल ने बाहरी व्यापारियों के नगर में व्यवसाय का विरोध...

रानीखेत के मुख्य बाजार में बाहरी व्यापारियों के फड़ों का विरोध
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाFri, 26 Oct 2018 06:14 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में दीवाली से पूर्व त्योहारी सीजन में बाहरी फड़ व्यापारियों ने डेरा डालना शुरू कर दिया है। फड़ों की लगातार बढ़ती संख्या को देख नगर व्यापार मंडल ने बाहरी व्यापारियों के नगर में व्यवसाय का विरोध शुरू कर दिया है। व्यापार संघ की बैठक में फड़ मुख्य बाजार से बाहर लगाने की मांग उठाई गई। इस संबंध में छावनी परिषद व पुलिस प्रशासन को भी व्यापार मंडल ने ज्ञापन दिया है। इसके अलावा व्यापार मंडल ने नगर में हथकरघा प्रदर्शनी का भी विरोध किया है। नगर व्यापार मंडल की बैठक में स्थानीय व्यापार व व्यापारियों के हितों के मद्देनजर नगर में बाहरी व्यापारियों का पुरजोर विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नगर का व्यवसाय पहले से गर्त में हैं। ऐसे में हर साल दीवाली व अन्य तीज-त्योहारों में बाहरी फड़ व्यापारी नगर में कब्जा कर लेते हैं। दुकानों के आगे सड़क में फड़ों से मुख्य बाजार में अव्यवस्था फैलने के साथ स्थानीय व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। फड़ों के कारण सड़क संकुचित होने से त्योहारों की खरीदारी करने वालों व राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस बार दीवाली में नगर में बाहरी फड़ व्यापारियों का पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया गया। चेतावनी दी कि मुख्य बाजार में बाहरी फड़ लगने पर व्यापार मंडल अपने स्तर से कार्रवाई करने को बाध्य होगी। हालांकि मुख्य बाजार से बाहर फड़ों पर कोई आपत्ति नहीं जताई गई। बैठक में दीवाली के मौके पर नगर में हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का भी विरोध किया गया। उन्होंने कहा, व्यापारियों के हितों के मद्देनजर कैंट सभासदों को भी इसका विरोध करते हुए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत सिंह नेगी, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, महिला उपाध्यक्ष सीमा जसवाल, महामंत्री हर्षवर्धन पंत, उपसचिव मनोज पंत, कोषाध्यक्ष दीपक पंत आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें