ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाअल्मोड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया दिवाली का पर्व

अल्मोड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया दिवाली का पर्व

अल्मोड़ा। जिलेभर में रविवार को दिवाली धूमधाम के साथ मनाई गई। लोगों ने मां

अल्मोड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया दिवाली का पर्व
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाMon, 13 Nov 2023 11:30 AM
ऐप पर पढ़ें

अल्मोड़ा। जिलेभर में रविवार को दिवाली धूमधाम के साथ मनाई गई। लोगों ने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की। एक दूसरे को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं गईं। पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा। युवाओं ने भी देर रात तक जमकर आतिशबाजी की। दीपावली की सुबह लोगों ने अपने घरों में गन्ने से लक्ष्मी की प्रतिमा का निर्माण किया। देवी का मुखौटा लगाकर सुंदर वत्र और शृंगार से सजाकर घर के मंदिरों में स्थापित किया। इसके बाद शाम को देवी प्राण प्रतिष्ठा की। इसके बाद पूजा-अर्चना की। लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। बिजली की मालाओं और दीयों की रोशनी से गांव और शहर जगमगा उठे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें